कौन हैं CM सरमा को चुनौती देने वालीं असम की सबसे युवा कैंडिडेट कुनकी चौधरी?
असम विधानसभा चुनाव के लिए सबसे कम उम्र की कैंडिडेट 27 वर्षीय कुनकी चौधरी असम जातीय परिषद (AJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। गुवाहाटी की रहने वालीं कुनकी, असम में एजुकेशनल ट्रस्ट चलाने वाले परिवार से आती हैं और बतौर 'स्ट्रेटजी डेवलपमेंट पार्टनर' ट्रस्ट से जुड़ी हैं। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी से एजुकेशन लीडरशिप में मास्टर्स किया है।