कौन हैं DUSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रचने वाले दीपांशु शौकीन?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया है। बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र शौकीन के पिता बस कंडक्टर और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 13,705 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।