कौन हैं अनन्या पांडे के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको?
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे कथित तौर पर पूर्व मॉडल और वाइल्डलाइफ एंथूज़ियास्ट वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। अनन्या ने कथित तौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ब्लैंको को 'पार्टनर' बताया था। अमेरिका के रहने वाले ब्लैंको कथित रूप से 'वंतारा' प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। ब्लैंको बड़े फैशन लेबल्स के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं।