inshorts

कौन हैं अनन्या बिड़ला जो रणवीर सिंह की 'प्रलय' को कर रही हैं प्रोड्यूस?

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' को उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला प्रोड्यूस कर रही हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकीं 32-वर्षीय अनन्या ने 17-वर्ष की उम्र में अपनी पहली कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन बनाई थी। अनन्या की कुल संपत्ति ₹1,000-₹1,770 करोड़ के बीच आंकी गई जबकि उनके पिता की संपत्ति ₹2.10 लाख करोड़ बताई जाती है।