कौन हैं अभिनेत्री और नृत्यांगना शोभना चंद्रकुमार जिन्हें मिलेगा पद्म भूषण?

अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना शोभना चंद्रकुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केरल में जन्मीं शोभना ने 1972 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अमर प्रेम' में बाल कलाकार के रूप में काम किया था और वह हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेज़ी भाषा की 200 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं।