पटना (बिहार) की बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और करीब 26-वर्षों से संगठन व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं। अभिषेक का मुकाबला 'जनसुराज' के प्रशांत किशोर से है।