अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। आमिर के प्रोडक्शन बैनर के तहत काम कर रहीं बेंगलुरु निवासी गौरी 6 वर्षीय बेटे की मां हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी की मां पंजाबी-आयरिश व पिता तमिल-ब्रिटिशियन हैं। उन्होंने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से डिग्री हासिल की है।