inshorts

कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आए पाकिस्तानी मंत्री?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली पहुंच चुके हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह पहली बार है जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आया है। भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने पर मलिक ने कहा था, "जो भी हमारे पानी को छुएगा...उसके हाथ काट दिए जाएंगे।"