कौन हैं के अन्नामलाई जिनकी बीजेपी छोड़ने की लग रही हैं अटकलें?
के अन्नामलाई का जन्म 1984 को करूर (तमिलनाडु) में हुआ था। वह 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण के डीसीपी पद पर रहते हुए 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। 2020 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की और विधानसभा चुनाव 2021 के बाद वह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए।