भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' और 'सबसे प्रभावहीन कप्तान' कहने पर आलोचना झेल रही डॉ. शमा मोहम्मद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 1973 में केरल में जन्मीं शमा डेंटिस्ट हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा कुवैत में पूरी की और फिर मंगलुरु में बीडीएस की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वह एक पत्रकार के रूप में कार्यरत थीं।