कौन हैं बिज़नेसमैन निर्वाण बिड़ला जिनकी अमीषा पटेल संग डेटिंग की लगी हैं अटकलें?

बिज़नेसमैन यशोवर्धन बिड़ला व अवंती बिड़ला के बेटे निर्वाण बिड़ला एक कारोबारी हैं जिनकी ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ डेटिंग की अटकलें लगी हैं। 30-वर्षीय निर्वाण, बिड़ला ओपन माइंड्स व बिड़ला ब्रेनियैक्स के फाउंडर और एमडी हैं। 49-वर्षीय अमीषा ने इंस्टाग्राम पर निर्वाण संग तस्वीर शेयर कर लिखा था, "दुबई में अपने डार्लिंग निर्वाण बिड़ला के साथ शानदार शाम।"