कौन हैं ग्रेग एबल जो वॉरेन बफेट की जगह संभालेंगे बर्कशायर हैथवे के CEO का पद?
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट के बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से रिटायर होने के बाद आज (1 जनवरी) से ग्रेग एबल कंपनी के नए CEO होंगे। ग्रेग कनाडाई मूल के व्यवसायी हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में थी। 2018 से ग्रेग बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन (नॉन-इंश्योरेंस) हैं।