छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में रायगढ़ नगर निगम से मेयर पद का चुनाव जीतने वाले जीवर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले जीवर्धन 29-वर्ष से भी अधिक समय से बीजेपी से जुड़े हैं। गरीब परिवार से जुड़े जीवर्धन 2010 में बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष और 2011 में एल्डरमैन रह चुके हैं।