कौन हैं चहल के साथ CT के फाइनल में दिखीं RJ महवश और वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मैच में युजवेंद्र चहल के साथ दिखीं आरजे महवश अपने प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। महवश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन किया है। उन्होंने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपना करियर शुरू किया और वह अपने वीडियो से महिलाओं को सशक्त भी बनाती हैं।