क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और टीवी ऐंकर शेफाली बग्गा हाल ही में डिनर के बाद एकसाथ दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर न्यूज़ एंकर की थी और वह बिग बॉस-13 में भाग ले चुकी हैं। शेफाली स्पोर्ट्स, आईपीएल जैसे इवेंट्स में भी होस्टिंग कर चुकी हैं। शेफाली के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।