कौन हैं टीना रिझवानी जो बनेंगी सलमान खान के भांजे अयान की पत्नी?
ऐक्टर सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। टीना मुंबई की रहने वाली हैं और वह बिज़नेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग की फील्ड में काम करती हैं। 2022 में अयान ने ब्लू एडवाइज़री नामक बिज़नेस मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत की थी और टीना ने 2024 में इस कंपनी को जॉइन किया था।