कौन हैं दिल्ली CM रेखा गुप्ता के भाई जिनको लेकर 'आप' बोली 'काफी नाम सुना है'?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाईदूज पर भाई प्रदीप जिंदल के साथ तस्वीरें शेयर कीं जिस पर 'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कमेंट किया, "यही प्रदीप जिंदल जी हैं क्या? भाईसाब का काफी नाम सुना है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप जिंदल जूते-चप्पल के कारोबार से जुड़े हुए हैं और वह अक्सर दिल्ली के सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।