कौन है 'निल्हिस्ट पेंगुइन' जिसका अकेले 'मौत के सफर' पर जाने का वीडियो हो रहा है वायरल?
2007 की डॉक्यूमेंट्री 'एनकाउंटर्स ऐट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रही है जिसमें एक पेंगुइन अकेला अपनी कॉलोनी से दूर जाता दिख रहा है जहां उसका अंत निश्चित है। 'निल्हिस्ट पेंगुइन' नाम से वायरल इस पेंगुइन को लोग आज़ादी/विद्रोह/अकेलेपन/अस्तित्ववादी का प्रतीक मान रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह भटकाव/बीमारी/व्यक्तिगत व्यवहार का दुर्लभ मामला है।