कौन हैं पीएम मोदी से अमेरिका में सबसे पहले मिलने वालीं अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड?

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे पहले मिलने वालीं अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड भारतीय मूल की नहीं हैं। उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया था इसलिए तुलसी खुद को हिंदू बताती हैं। 21 वर्ष की उम्र में राजनीति शुरू करने वालीं तुलसी 4-बार डेमोक्रेटिक सांसद रहीं लेकिन 2022 में पार्टी छोड़कर 2024 में रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुईं।