कौन हैं पंकज चौधरी जिन्होंने यूपी के बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया है नामांकन
बीजेपी सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह महराजगंज से 7 बार बीजेपी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1990 में बीजेपी का दामन थामा था। पंकज चौधरी वर्तमान में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। चौधरी की मां उज्ज्वल चौधरी महराजगंज ज़िला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।