Filmyvision.in के मुताबिक, सबसे अमीर भारतीय यूट्यूबर्स में तनमय भट्ट ₹665 करोड़ की अनुमानित नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। गौरव चौधरी ₹356 करोड़, समय रैना ₹140 करोड़, कैरी मिनाटी ₹131 करोड़, भुवन बाम ₹122 करोड़ और अमित भड़ाना ₹80 करोड़ भी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि, तनमय ने ₹665 करोड़ की नेटवर्थ का दावा खारिज किया था।