मधुबनी (बिहार) के बेनीपट्टी में जन्मीं मैथिली ठाकुर एक बहुचर्चित लोकगायिका हैं। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र में संगीत सीखना शुरू किया था। मैथिली को 2011 में 'लिटिल चैंप्स' शो में आने के बाद लोकप्रियता मिली थी। 2016 में उन्होंने 'आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार' प्रतियोगिता जीती थी। वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से राजनीति में कदम रख सकती हैं।