कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा जो दिल्ली की नई सरकार में बने हैं कैबिनेट मंत्री?

दिल्ली की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बने मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और 'आप' की धनवती चंदीला को 18,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में थे और 2021 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹248 करोड़ है।