कौन हैं मयूरी कांगो जिन्होंने बॉलीवुड छोड़ा और अब बन गईं इस ग्लोबल कंपनी की CEO?
फिल्म 'पापा कहते हैं' की ऐक्ट्रेस मयूरी कांगो पब्लिसिस ग्लोबल डिलीवरी की सीईओ बनी हैं। वह 2019 से गूगल में काम कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर के चलते चयन होने के बावजूद आईआईटी कानपुर में दाखिला नहीं लिया था। बाद में ऐक्टिंग छोड़ उन्होंने बरूख कॉलेज (न्यूयॉर्क) से एमबीए किया। वह फिल्म 'बादल' और 'नसीम' में भी थीं।