अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की राज निदिमोरू का हाथ थामे हुए एक तस्वीर वायरल हुई है। राज एक डायरेक्टर और फिल्ममेकर हैं। राज ने 'द फैमिली मैन', 'फर्ज़ी' और 'सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे सफल प्रोजेक्ट्स किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, राज ''द फैमिली मैन' के दौरान सामंथा के नज़दीक आए थे और दोनों 'रक्त ब्रह्मांड' में साथ काम कर रहे हैं।