कौन हैं रणधीर बेनीवाल जिन्हें मायावती ने बनाया है BSP का नया नैशनल को-ऑर्डिनेटर?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को हटाकर रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नैशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। सहारनपुर (यूपी) निवासी बेनीवाल जाट समुदाय से आते हैं। ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए पहचाने जाने वाले बेनीवाल प्रदेश के जाट बहुल क्षेत्रों में सक्रिय हैं और पंजाब-हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी में अहम ज़िम्मेदारियां निभा चुके हैं।