ऐक्ट्रेस रान्या राव को 14.80-किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। वह अभिनेता किच्चा सुदीप संग फिल्म 'माणिक्य', अभिनेता विक्रम प्रभु संग फिल्म 'वागाह' और अभिनेता गणेश संग फिल्म 'पटाकी' में काम कर चुकी हैं।