कौन हैं सीमा सिंह जिनके कारण बिहार में बिना चुनाव लड़े एक सीट पर हार गया NDA?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले छपरा की मढ़ौरा सीट से एनडीए के सहयोगी दल एलजेपी-रामविलास की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यूपी के प्रयागराज में जन्मीं व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाने वालीं सीमा ने ऐक्टर दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' के गाने ‘मिसिर जी’ से लोकप्रियता हासिल की थी।