ऑन्ट्रप्रेन्योर सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की संगीत सेरेमनी में बुधवार को कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची और ठुमके लगाए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सीमा सोशल ऐक्टिविस्ट भी हैं जो मेघाश्रे एनजीओ के लिए काम करती हैं। 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया था।