inshorts

कौन हैं स्मृति मांधना के होने वाले पति पलाश मुच्छल?

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मांधना के होने वाले पति पलाश मुच्छल संगीतकार, फिल्म लेखक और निर्देशक हैं। वे इंदौर के रहने वाले हैं और 'लड़की तू कमाल की', 'तेरी एक हंसी', 'अब क्या जान लेगी मेरी' जैसे कई बॉलीवुड गाने कंपोज़ कर चुके हैं। गौरतलब है, 30 वर्षीय पलाश ने मांधना के साथ अपनी शादी की पुष्टि की है।