कौन हैं सेलिना जेटली के पति पीटर हाग जिनपर ऐक्ट्रेस ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप?
ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत केस दर्ज कराया है। पीटर, ऑस्ट्रिया के जाने-माने होटल कारोबारी हैं और दुबई व सिंगापुर की कई बड़ी होटल चेन में ऊंचे पदों पर काम कर चुके हैं। सेलिना-पीटर की शादी 2011 में ऑस्ट्रिया के एक मठ में हुई थी और दोनों के 3 बेटे हैं।