कौन हैं संस्कृत को घर-घर पहुंचाने वाले वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री जिन्हें 'पद्मश्री' से किया गया सम्मानित?
आंध्र प्रदेश में जन्मे संस्कृत विद्वान प्रोफेसर वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है। 75-वर्षीय शास्त्री ने 50 साल से ज़्यादा समय तक संस्कृत भाषा, वेदांत और भारतीय दर्शन के प्रचार-प्रसार में काम किया है। उन्होंने कई संस्कृत विश्वविद्यालयों के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दी हैं।