कॉमेडियन समय रैना 2019 में 'कॉमिकस्तान' का दूसरा सीज़न जीतकर चर्चा में आए थे। उनका जन्म जम्मू में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उन्होंने पुणे में एक प्रिंटिंग इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर वह ओपन माइक शो करने लगे। 2024 में उन्होंने यूट्यूब पर इंडियाज़ गॉट लेटेंट की शुरुआत की।