कौन हैं समरीन कौर जिनसे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने की सगाई?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की समरीन कौर से सगाई हो गई है। 83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं समरीन कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं। मूलरूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं समरीन फेमिना मिस इंडिया-2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) किया है।