रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह से सगाई कर ली है। वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले रचित ऐक्टिंग कोच हैं और वह रवीना टंडन की वेब सीरीज़ 'कर्मा कॉलिंग' में भी नज़र आए थे। रचित ने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल सहित कई अभिनेत्री-अभिनेताओं को ट्रेन किया है।