कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की समरीन कौर से डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। वह एक पंजाबी अभिनेत्री हैं और कई म्यूज़िक वीडियो में दिख चुकी हैं। मूलरूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं समरीन फेमिना मिस इंडिया-2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। अर्शदीप द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दिखे टैटू के आधार पर उनका नाम जोड़ा जा रहा है।