कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों जिसने तीसरी बार की कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग?

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर चार महीनों में तीसरी बार फायरिंग करने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है। वह लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का सक्रिय सदस्य है और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।