यूपी में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अंधाधुंध बमबाजी व फायरिंग, भगदड़ में 4 लोग घायल
कानपुर (यूपी) के गुजैनी में गणेश विसर्जन जुलूस पर करीब दो दर्जन दबंगों ने बमबाजी और फायरिंग की जिससे मची भगदड़ में एक महिला समेत 4 लोग घायल हुए हैं। रंजिश में शोभित सिंह राना नामक युवक के नेतृत्व में हमला हुआ। मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ जबकि 5 नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।