inshorts

कानपुर के लड़के ने UPSC के रिज़ल्ट को दी थी चुनौती; फिर 277 से 26 हो गई रैंक, बना IAS

कानपुर (यूपी) के 1999 बैच के आईएस ऑफिसर आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया है कि अंतिम परिणाम में अंग्रेज़ी के पेपर में उन्हें 70 अंक मिले थे जिसके चलते उनकी 277वीं रैंक आई थी। बकौल अग्निहोत्री, अंक कम लगे तो उन्होंने यूपीएससी को चिट्ठी लिखी व जांच के बाद उन्हें अंग्रेज़ी में 170 अंक दिए गए और रैंक 26वीं हो गई।