ब्रेक की जगह ऐक्सीलेटर दब गया: कानपुर में थार से शख्स को रौंदने वाली आरोपी गीता सचान
कानपुर (यूपी) थार हादसे की आरोपी गीता सचान को कोर्ट ने ₹25,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। गीता ने कहा, "मैंने दो महिलाओं को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी और घबराहट में ब्रेक की जगह ऐक्सीलेटर दब गया।" 7 नवंबर को थार ने स्कूटर सवार 55-60 वर्षीय LIC एजेंट को टक्कर मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई।