कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने नेटफ्लिक्स और डॉक्यूमेंट्री 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। उनके वकील ने आरोप लगाया कि डॉक्यूमेंट्री सुकेश की ज़िंदगी की एकतरफा कहानी दिखाती है और केस पूरा होने तक रिलीज़ टालने की मांग की। बकौल वकील, मेकर्स ने सुकेश से उनके वर्जन/सहमति के लिए संपर्क नहीं किया।