जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन्स डे पर ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कथित तौर पर तोहफे में कस्टमाइज़्ड प्राइवेट जेट दिया है। तस्वीरों में जेट पर ऐक्ट्रेस के नाम के शुरुआती अक्षर 'जेएफ' लिखे दिखाई दिए। सुकेश ने जैकलीन को भेजे पत्र में लिखा है, "जैकी, तुमसे सच में बहुत प्यार करता हूं...तुम दुनिया की बेस्ट वैलेंटाइन हो।"