पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने राघव चड्ढा के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इससे क्या फर्क पड़ता है?...लोग राजनीतिक पार्टियों को इसलिए नहीं देखते हैं कि कौन सा चड्ढा किस पार्टी में है...लोग इसलिए देखते हैं कि यह पार्टी देश के लिए क्या कर सकती है।"