कॉपी किए हुए थे वे जोक्स जिनको लेकर विवाद में फंसे रणवीर अलाहबादिया, ऑनलाइन यूज़र का दावा

एक सोशल मीडिया यूज़र ने दावा किया है कि समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता को सेक्स करते हुए देखने से जुड़ा रणवीर अलाहबादिया का जोक कॉपी किया हुआ था। यूज़र ने कहा कि यही टिप्पणी 'ओजी क्रू' नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में की गई थी। मामले में अलाहबादिया ने माफी मांग ली है।