कंपनी ने बार्बी डॉल के डिब्बों पर छापा पॉर्न वेबसाइट का QR कोड, बाद में मांगी माफी
बार्बी डॉल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मैटल ने बार्बी डॉल के डिब्बों पर पॉर्न वेबसाइट का क्यूआर कोड छाप दिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंपनी की आलोचना की है। मैटल ने रविवार को कहा, "हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण गलती के लिए गहरा खेद है और हम इसे ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं।"