कंपनी से $3 मिलियन की फिरौती मांगी, 'न्यूक्लियर-लेवल' डेटा लीक की धमकी दी गई: भारतीय मूल के CEO
भारतीय मूल के टेक स्टार्टअप गीगा के सीईओ वरुण वुम्मादी ने आरोप लगाया कि सैन फ्रांसिस्को स्थित उनकी कंपनी से $3 मिलियन की फिरौती मांगी जा रही है। उनके अनुसार, कुछ लोगों के छोटे समूह ने अवैध रूप से गोपनीय डेटा हासिल किया है। उन्हें भेजे गए ईमेल में लिखा था, "खुलासा कम-से-कम नुकसान से शुरू होकर...'न्यूक्लियर-लेवल' तक जाएगा।"