करण ने सलमान खान से फिर किया वर्जिन होने पर सवाल, सलमान बोले- कंट्रोल ब्रदर
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन-9' का नया प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान सीजन के पहले मेहमान हैं। करण प्रोमो में सलमान से 'आप अभी वर्जिन हैं' सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान जवाब देते हुए कहते हैं, "कंट्रोल यार...ब्रदर।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने जीवन में...जो भी एडवाइस दूसरों को दीं...अब मेरे काम...आ रही हैं।"