कोबरा के काटने से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपा साहू की हुई मौत
राजस्थान की रहने वालीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपा साहू की कथित तौर पर कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, शनिवार की सुबह दीपा गाय के लिए चारा काट रही थीं और तभी सांप ने उनके पैर में काट लिया। उन्हें कोटा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।