किम कर्दाशियां जैसे नितंब की चाहत में सर्जरी करवाने वाली महिला यूके में मरते-मरते बची

रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां जैसे नितंब की चाहत में यूके में ब्राज़ीलियन बट लिफ्ट (बीबीएल) सर्जरी करवाने वाली एक महिला ने बताया है कि सर्जरी के बाद वह मरते-मरते बची थी। महिला ने कहा, "(बीबीएल के बाद) मुझे बताया गया कि मुझे 'सेप्सिस' हो गया है...और डॉक्टरों को 20 मिनट में मेरा ऑपरेशन करना होगा...नहीं तो मैं मर जाऊंगी।"