कॉमेडी में गालियों व अश्लील बातों पर विवाद के बीच वायरल हो रहा जावेद अख्तर का पुराना वीडियो

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के अश्लील कमेंट पर विवाद के बीच राइटर जावेद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा था, "दुनिया में जहां कहीं गरीबी है वहां लोग बहुत मिर्ची खाते हैं...क्योंकि खाना रूखा-सूखा होता है। गाली भी भाषा की मिर्ची है...अगर भाषा पर आपकी पकड़ है और आप फनी हैं तो आपको मिर्ची की ज़रूरत नहीं होगी।"